भविष्य के कर्णधार व वर्तमान के सशक्त आधार हैं युवा : राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य का कर्णधार ही नहीं, बल्कि वर्तमान का सशक्त आधार भी है। राज्यपाल रविवार को बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजित ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन’ के फ्लैग-ऑफ समारोह में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को संबो​धित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि झारखंड की धरती से प्रारंभ होकर यह साइकिल यात्रा लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी और स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के योगदान को संपूर्ण राष्ट्र तक पहुंचाएगी। इससे पहले राज्यपाल गंगवार ने संग्रहालय में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह साइक्लोथॉन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, युवा शक्ति, साहस और जनजातीय गौरव का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए बधाई दी। राज्यपाल गंगवार व रक्षा राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि वे भी एनसीसी कैडेट रहे हैं और उनका झुकाव सैन्य सेवा की ओर था। लेकिन आपातकाल के दौरान जेल गए और फिर सक्रिय राजनीति में आ गए। उन्होंने कहा कि एनसीसी वास्तव में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को व्यवहार में उतारने का सशक्त माध्यम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *