मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल

गढ़वा | पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज के पास शनिवार की देर रात्रि मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हेताड़ कला गांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना राम का पुत्र धर्मेंद्र कुमार राम 25 वर्ष एवं उसका भाई सुकलाल राम 27 वर्ष के नाम शामिल हैं। इसमें धर्मेंद्र कुमार राम को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार राम तथा सुकलाल राम एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से बसना गांव गए हुए थे। वापस लौट के क्रम में रेहला ओवरब्रिज के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *