सत्संग समागम: सत्य नाम के जाप से जन्म- जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं: संत रामपाल

गिरधरपुर। क्षेत्र के ग्राम माधो का ढेरा में रविवार को आयोजित सत्संग समागम में संत रामपाल महाराज के अमृतवाणी प्रवचनों का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया गया। प्रवचनों में संत रामपाल महाराज ने बताया कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की शास्त्रानुसार सत भक्ति करने से मनुष्य के पूर्व जन्मों के समस्त पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं। जीवन में आने वाले कष्ट स्वतः समाप्त होने लगते हैं। वेद प्रमाणों के माध्यम से समझाया गया कि यजुर्वेद अध्याय 8 मंत्र 13 में परमात्मा को पाप विनाशक कहा गया है। ऋग्वेद मंडल 10 के विभिन्न सूक्तों में परमात्मा को आयु बढ़ाने और रोगों का नाश करने वाला बताया गया है। सत्संग में कबीर साहेब की वाणी का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जैसे सूखी घास में चिंगारी पड़ते ही वह जलकर नष्ट हो जाती है, वैसे ही सत्य नाम के जाप से जन्म-जन्मांतर के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *