आईजी उमेश जोगा ने नीमच में की अपराधों की समीक्षा:लंबित मामलों पर सख्ती; नए साल के जश्न में हुड़दंग पर कार्रवाई के निर्देश

उज्जैन रेंज के आईजी उमेश जोगा रविवार रात नीमच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के आला अधिकारियों के साथ लंबी समीक्षा बैठक की। बैठक में सालभर के अपराधों का लेखा-जोखा लिया गया और विशेष रूप से 1 जनवरी 2025 से पहले लंबित मामलों की स्थिति जानी गई। महिला अपराध, अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े मामले और गंभीर चिह्नित अपराधों में हुई वैधानिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी आईजी ने ली। फरार अपराधियों और लंबित मामलों पर सख्त निर्देश आईजी उमेश जोगा ने फरार अपराधियों की धरपकड़ और वारंट तामीली की सुस्त रफ्तार पर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया। साथ ही पुलिसिंग में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे ही जनता का विश्वास बढ़ेगा। नए साल के जश्न में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश आईजी ने नए साल के स्वागत को लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 दिसंबर की रात हुड़दंगियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और तेज रफ्तार गाड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहे। होटल, रिसॉर्ट और सार्वजनिक पार्टी स्थलों पर भी सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सामान्य सुरक्षा और शिकायत निवारण पर जोर आईजी ने नीमच पुलिस द्वारा सालभर सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का निवारण समय सीमा में किया जाए और संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *