देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बदनावर पहुंचे:बड़ी चौपाटी पर ब्रिज और पीटगारा से नागेश्वर तक फोरलेन सड़क के लिए सौंपा आवेदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार रात करीब 8 बजे रतलाम से इंदौर जाते समय कुछ देर के लिए बदनावर की बड़ी चौपाटी पर रुके। इस छोटे से पड़ाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें बड़ी चौपाटी पर ब्रिज बनाने और पीटगारा से नागेश्वर तक फोरलेन सड़क निर्माण जैसी अहम मांगों को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों पर ध्यान देने का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने व्यस्त दौरे के बीच कुछ समय निकालकर वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना और संगठन की गतिविधियों पर संक्षिप्त चर्चा की। मुख्यमंत्री की इस सहजता को देखकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। इंदौर के लिए हुए रवाना स्वागत और संक्षिप्त चर्चा के बाद मुख्यमंत्री का काफिला इंदौर की ओर रवाना हो गया। उनके बदनावर रुकने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से भी कार्यकर्ता बड़ी चौपाटी पर जमा हो गए थे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के ठहराव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्वागत में उमड़ा भाजपा का अमला इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर और नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। साथ ही पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनीता चौहान, संतोष राव, सुखराम देवदा और बबिता नागल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *