सड़क पर बंदरों का झुंड, हादसे का अंदेशा

बैतूल| सारनी मार्ग पर चिखलार से लेकर रानीपुर तक बंदरों का झुंड भोजन की तलाश में सड़कों पर आ रहा है। चिखलार से वाहनों के पीछे दौड़ता बंदरों का झुंड लोगों को भले ही आकर्षित करता है, लेकिन वाहनों की चपेट में आने का भी खतरा रहता है। चिखलार से ही सड़क के आसपास और बीच सड़क में यह बंदर दिखाई देते हैं। तेज गति से चल रहे वाहनों के बीच भोजन की आस में बंदर सड़क पर आ जाते हैं। यदि वाहन चालक ने थोड़ी सी असावधानी बरती तो चपेट में आने का खतरा बना रहता है। वन विभाग इनके लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। सड़क पर आने से किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। -पवन कुमार, बैतूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *