बजरंगियों ने बांग्लादेश का पुतला फूंक कर जताया विरोध, की नारेबाजी

भास्कर संवाददाता | बड़वानी बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार व निर्मम हत्याओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने रविवार शाम को कारंजा चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन के बाद बजरंग दल ने जमकर नारेबाजी की। विहिप जिला प्रसार प्रचार प्रमुख विजय निकुम ने बताया बांग्लादेश में एक के बाद एक हिन्दू विरोधी घटनाएं सामने आ रही है। दिसंबर माह में बांग्लादेश के म्यमेनसीह जिले में दीपू चंद्रदास नामक एक हिन्दू व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। बहन बेटियों की इज्जत लूटी गई। इस घटना पर वैश्विक आलोचना की जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक चयन कुमरावत, जिला गोरक्षा प्रमुख अखिलेश अहिर, प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *