मजदूरी के लिए जा रहे मजदूरों का वाहन पलटा

बड़वानी | पिपरकुंड से गुजरात मजदूरी के लिए जा रहे मजदूरों से भरा वाहन असंतुलित होकर पलट गया। वाहन में सवार 7 लोग घायल हो गए। इन्हें पाटी स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहां से गंभीर चोट आने पर 5 घायलों को बड़वानी रेफर किया। पाटी थाने के बोकराटा चौकी के अंतर्गत ग्राम पिपरकुंड से गुजरात मजदूरी करने जा रहे मजदूरों का वाहन शनिवार रात पलट गया। इससे वाहन में बैठे 7 लोग घायल हो गए। 108 से सभी को पाटी स्वास्थ केंद्र लाए। इसमें से 5 घायलों को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में घायलों को साथ लेकर बड़वानी पहुंचे तुकाराम ने बताया वाहन मजदूरों को लेकर गुजरात जा रहा था कि तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। घटना में 5 लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *