भास्कर संवाददाता | बड़वानी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर के वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत मुख्य मार्ग की सफाई की गई। नगर पालिका के स्वच्छता मित्रों टीम ने निकाय के सभी वार्डों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी टूल किट के मापदंडों अनुसार रोजाना सफाई अभियान चलाकर सड़क, नाले नाली, डिवाइडरों की विशेष सफाई की जा रही है। चौराहों में लगे स्मारकों पर जमी हुई धूल को भी पानी के माध्यम से साफ किया जा रहा है। कचरे के ढेर हटाकर स्वच्छता से संबंधित बैनर पोस्टर व बेस्ट से वेस्ट बनाकर इस जगह पर लगाया जा रहा है। डोर टू डोर जाकर रहवासियों से आईसी टीम के माध्यम से स्वच्छता फीडबैक लिए जा रहे हैं। रहवासियों को जानकारी दी जा रही है कि घर से निकलने वाले प्रदूषित जल खुले में ना बहाएं। सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल को हर तीन साल में खाली कराएं। सेप्टिक टैंक और सीवर की सफाई अधिकृत सफाई मित्र से ही कराएं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान व सीएमओ सोनाली शर्मा ने कहा अपने घरों से निकलने वाला वेस्ट कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन को ही दें। खाली प्लॉटों या सड़क पर न डालें।


