मोती लाल मेहरा की याद में दूध का लंगर लगाया

अमृतसर| रविवार को राम सेवा संघ द्वारा मोती लाल मेहरा की याद में दुर्ग्याणा लंगर हाल के बाहर दूध का लंगर लगाया। दुर्ग्याणा कमेटी के सान्निध्य में लगाए 501 किलो दूध के लंगर में कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मी कांता चावला मुख्य रूप से पहुंची। इससे पहले पंडितों ने मिलकर प्रभु श्री राम जी आरती उतारी और मोती लाल मेहरा को याद किया। कमेटी प्रधान चावला ने लंगर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मैनेजर अनिल शर्मा, सेवा संघ के चेयरमैन विवेक खन्ना, प्रधान आदर्श शर्मा, महासचिव रोहित खन्ना, संजय कपूर, इवान कपूर, ललित मोहन चंडोक, सुदर्शन वधवा, गुलशन कोहली, बड़ा हनुमान मंदिर के चेयरमैन राकेश शर्मा, जगदीश महाजन, जगदीश मेहरा, वजीर चंद, नरेश शर्मा, पारस हांडा, कृष्ण कपूर, शिव कुमार, लव महाजन, सुरिंदर भंडारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *