हैरी चट्ठा गैंग के दो मेंबर असलहे समेत पकड़े

जालंधर | कमिश्नरेट पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के निकट नाकाबंदी के दौरान दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह (रावलपिंडी) और विजय कुमार (ढिलवां) के रूप में हुई है। पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के पास नाका लगाया था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों घबरा गए और भागने की कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। तलाशी लेने पर पॉइंट 32 बोर के दो रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने माना कि हैरी चट्ठा गैंग के सदस्य हैं। वे उन्हीं शूटर्स के साथी हैं, जिनका तीन दिन पहले बुलंदपुर रोड पर पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ था। उस मुठभेड़ में अर्शदीप और जसबीर सिंह तेजी नामक बदमाश घायल हुए थे, जो फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गिरफ्तार शूटर जालंधर में उन्हीं बदमाशों के साथ पनाह लिए हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी महानगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। अदालत ने दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिए हैं। पुलिस कमिश्नरेट मामले में गहनता से जांच कर रही है ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *