सिटी रिपोर्टर | बोकारो सैयद मुश्ताक अली (टी-20) ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और राज्य में क्रिकेट के माहौल को और सशक्त करने के उद्देश्य से जेएससीए ने विजेता ट्रॉफी को राज्य के सभी जिलों में भेजने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रविवार को विजेता ट्रॉफी बोकारो पहुंची। कैंप-2 स्थित टाउन हॉल में आयोजित समारोह में जेएससीए जिला उप समिति के अध्यक्ष सह बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने ट्रॉफी को मुख्य अतिथि डीसी के प्रतिनिधि जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को सौंपा। संचालन पूर्व संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह ने की। मुख्य अतिथि हेमलता बून ने कहा कि यह गौरवान्वित करती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि क्रिकेटरों ने साबित कर दिखाया है। मौके पर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, सचिव राजेश रंजन आदि थे।


