अज्ञात वाहन ने वैन में मारी टक्कर, 3 की मौत:गिरिडीह में मकर संक्रांति मेले से लौट रहे थे तीनों, आइसक्रीम बेचकर घर आ रहे थे

झारखंड के गिरिडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बुधवार की देर रात गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक ओमिनी वैन में टक्कर मार दी। इस घटना में वैन सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पारसनाथ पर्वत पर लगा था मेला हादसा मधुबन थाना क्षेत्र के करमाकुशमा के पास हुआ। तीनों युवक आइसक्रीम विक्रेता थे और मकर संक्रांति के मौके पर पारसनाथ पर्वत में आयोजित मेले से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। तीनों युवक मारुति ओमनी वैन से मेले में आइसक्रीम बेचने गए थे मृतकों की पहचान निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी निवासी देवचंद साव, थानु कुमार और घनश्याम साव के रूप में हुई है। तीनों युवक मारुति ओमनी वैन से मेले में आइसक्रीम बेचने गए थे और काम समाप्त कर अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। ये भी पढ़िए दुमका में ट्रक-ऑटो में टक्कर, 4 की मौत:पिकनिक मना ऑटो से घर वापस आ रहे थे लोग, दुमका-रामपुरहाट मेन रोड पर हुआ हादसा दुमका में शनिवार की शाम ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी दो परिवार के सदस्य हैं और पिकनिक मनाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग के दासोंराय के पास यह हादसा हो गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *