जलालाबाद पुलिस ने 48 घंटे में चोर को पकड़ा:मोबाइल शॉप से हुई थी 8 लाख की चोरी, बरामद फोन लौटाए

जलालाबाद में पुलिस ने 48 घंटों में चोरी का मामला सुलझा लिया। रेलवे रोड स्थित एक मोबाइल शॉप से 7 जनवरी को हुई लगभग 8 लाख रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी किए गए सभी फोन भी बरामद कर लिए। चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने शहर बंद करने की चेतावनी दी थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से प्रभावित होकर व्यापारियों ने अपना रुख बदल दिया। उन्होंने चोरी की घटना वाली दुकान में ही श्री सुखमणि साहिब का पाठ आयोजित किया और पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। सिटी पुलिस प्रभारी सचिन कंबोज को व्यापार मंडल और मोबाइल यूनियन की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। श्री कंबोज ने कहा कि यह सफलता पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *