UP के 68 जिलों में घना कोहरा,चंडीगढ़ में विजिबिलिटी जीरो:MP के 31 शहरों में पारा 10º से नीचे; जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का तापमान -5.8 रहा

हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। यूपी के 68 जिलों में घना कोहरा छाया है। इसके चलते 10 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के 31 शहरों पारा 5º से 8º के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज और सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार के कई शहरों में तापमान 10º से नीचे दर्ज किया गया। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। कई एयरलाइन्स ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। बिहार में 30 दिसंबर तक कक्षा 8 तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हिमालयी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के 6 जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-31 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में 30 दिसंबर के बाद बर्फबारी हो सकती है। न्यू ईयर से पहले वहां वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के चलते चेतावनी जारी की गई है। वहीं ऊना में 31 जनवरी तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। देश में मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें… चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट कैंसिल, कई लेट खराब मौसम के कारण इंडिगो ने शनिवार को देशभर में 57 उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहर शामिल हैं। रविवार के लिए भी अब तक 13 उड़ानें रद्द की गई हैं, जिनमें ज्यादातर खराब मौसम के कारण हैं।​​​​​​​ 28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द राज्यों में मौसम का हाल… उत्तर प्रदेश: कोहरे का रेड अलर्ट, हाईवे पर 20 गाड़ियां टकराईं यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है। बुलंदशहर में कोहरे की वजह से एक के बाद एक 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ऐसे ही प्रयागराज, प्रतापगढ़ और श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए लखनऊ-कानपुर समेत 31 जिलों में ऑरेंज और प्रयागराज समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर से गिरा पारा, रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे राजस्थान में तेज सर्दी का दौर जारी है। करौली, पाली, फतेहपुर समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में सर्द हवा चली। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: MP के 31 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, कोहरे ने रोकी राजधानी, मालवा-झेलम ट्रेनों की रफ्तार मध्य प्रदेश के 31 शहरों में भीषण सर्दी पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस से नीचे है। जिन जिलों में उत्तर से बर्फीली हवाएं आ रही हैं, वहां दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे चल रहा है। इधर, कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार भी रोक दी है। आज भी राजधानी, झेलम, मालवा जैसी ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना सबसे ठंडा, अधिकतम-न्यूनतम तापमान का अंतर 4°C, पूरे बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट बिहार में बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 38 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 20 से ज्यादा शहरों में सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो है। लोग सड़कों पर गाड़ी की लाइट जलाकर चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: उत्तराखंड के 6 जिलों में ठंड का यलो अलर्ट, दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल हुई, 30-31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के 6 जिलों में आज यानी 27 दिसंबर को ठंड का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाकों में कोहरा छाया है। बाकी जगह बादल छाए हैं। 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: अमृतसर में लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट:जालंधर में चंडीगढ़ जाती रोडवेज बस-ट्रक में टक्कर पंजाब में घने कोहरे से चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की आवाजाही डिस्टर्ब हो गई है। शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई, जबकि 2 फ्लाइटों को भी वापस मोड़ दिया गया। जालंधर में नेशनल हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: प्रदेश में धुंध, कड़ाके की ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है; सुबह कोहरे की चेतावनी, दिन में धूप खिलेगी हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज पूरे प्रदेश के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत अधिकतर जिलों में सुबह कोहरा छाया। हालांकि दिन के समय धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: हिमाचल में न्यू ईयर से पहले बदलेगा मौसम, 30 दिसंबर से तीन दिन बर्फबारी के आसार; कुफरी में 24 घंटे में 6.5 डिग्री की गिरावट हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन न्यू ईयर से पहले 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। खासकर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ज्यादा बर्फबारी होने के आसार हैं। कुफरी में तापमान में 24 घंटे में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में 4.5° पारा, सरगुजा-जगदलपुर में घना कोहरा; 4 दिन बाद राहत के आसार, 1-3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान छत्तीसगढ़ के सरगुजा, अंबिकापुर, जगदलपुर में सुबह के वक्त घना कोहरा छाने लगा है। मैनपाट में रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 4.5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले चार दिनों में यह 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *