दिल्ली चुनाव- भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 नाम:ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय, बाबरपुर से गोपाल राय के खिलाफ अनिल वशिष्ठ को टिकट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने अपनी कुल चार लिस्ट में 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि 2 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। भाजपा ने ग्रेटर कैलाश से AAP प्रत्याशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को टिकट दिया है। जबकि AAP के दिल्ली अध्यक्ष और बाबरपुर से प्रत्याशी गोपाल राय के खिलाफ अनिल वशिष्ठ को उतारा है। दूसरी लिस्ट में 5 बार के विधायक की जगह कपिल मिश्रा को टिकट
भाजपा ने 11 जनवरी को 29 नामों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें करावल नगर से पांच बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट दिया था। उनकी जगह कपिल मिश्रा को टिकट मिला था। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बिष्ट ने 12 जनवरी को संकेत दिए थे कि वे उसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद शाम को भाजपा ने एक नाम की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, लक्ष्मीनगर से विधायक अभय वर्मा का टिकट रिपीट किया गया। पूर्व CM मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से टिकट दिया गया। पार्टी ने इस लिस्ट में 26 सीटों पर अपने पिछले उम्मीदवार बदल दिए थे। सिर्फ 2 उम्मीदवार ऐसे थे जिनको 2020 चुनाव हारने के बाद भी टिकट मिला। इसमें त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता और द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत हैं। 4 जनवरी को पहली लिस्ट में भी 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया था भाजपा की पहली लिस्ट में AAP छोड़कर आए 7 नेताओं को भी टिकट
भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। पार्टी ने 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे।। पूरी खबर पढ़ें… कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
कांग्रेस ने भी गुरुवार को 2 कैंडिडेट की छठी लिस्ट जारी कर दी। इसमें तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेशवती चौहान को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले बुधवार देर रात कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट की पांचवी लिस्ट जारी की थी। जिसमें 2 SC कैंडिडेट के नाम थे। बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। रोहिणी सीट से सुमेश गुप्ता को टिकट दिया गया है। पार्टी ने करोल बाग से राहुल धानक को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को मैदान में उतारा गया है। पूरी खबर पढ़ें.. AAP सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी
AAP 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। 20 दिसंबर को जारी पांचवी लिस्ट में महरौली सीट से प्रत्याशी का नाम बदला गया था। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। दो पूर्व CM के बेटों से पूर्व CM का मुकाबला
भाजपा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो पूर्व CM के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के और संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट
चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें… ————————————————– दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PM बोले- मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। पढ़ें पूरी खबर… केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे अरविंद केजरीवाल ने 4 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *