यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में श्रीबांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी- श्रद्धालु 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक न आएं, बहुत भीड़ हो रही

वृंदावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की है। प्रबंधक मुनीष शर्मा ने श्रद्धालुओं से 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक नए साल पर न आने की अपील की है। उन्होंने कहा- इन दिनों में अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे। बहुत जरूरी न हो तो इन दिनों में मंदिर आने से परहेज करें। वृंदावन आने से पहले भीड़ की जानकारी करने के बाद ही आने की योजना बनाएं। अपने साथ कीमती सामान नहीं लाएं। मंदिर और उसके आसपास माइक से होने वाले अनाउंस को ध्यान से सुनें, मंदिर जूता चप्पल पहन कर न आयें एवं भीड़ के बीच में सक्रिय जेबकट और मोबाइल चोरों से सावधान रहें। श्रद्धालु और उनके साथी जेब में अपने घर के पता और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची रखें। बीमार श्रद्धालु भीड़ में न आयें। सेवायत आशीष गोस्वामी ने कहा कि नव वर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर की गलियों में भीड़ के कारण पानी की बोतल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। मंदिर और गलियों में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्होंने श्रद्धालुओं से नगर में न आने की अपील की है। मथुरा में दो सगे भाइयों को गोली मारी: लहूलुहान होकर जमीन गिरे, 1 की मौत, 2 पक्षों में जमकर हुई फायरिंग मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव नगला नेता में रविवार की देर शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगडे के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका भाई गोली लगने से घायल हो गया। पढ़िए पूरी खबर… आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू ने रामलला के दर्शन किए, बोले- रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू रविवार सुबह 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों के साथ स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा-रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क है। ‘स्पिरिचुअल वैल्यूज़ बनाने में राम मंदिर बहुत ज़रूरी रोल निभाएगा। एयरपोर्ट से CM चंद्रबाबू नायडू सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामपुर में लकड़ी के बुरादे से भरा ट्रक बोलेरो पर पलटा, ड्राइवर की मौत; 1 की हालत गंभीर रामपुर में रविवार को लकड़ी के बुरादे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से टकराया। उसके बाद बोलेरो पर पलट गया। हादसे में बोलेरो पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। जिससे बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। बोलेरो चालक विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। जो एसडीओ की बोलेरो चलाता था। घटना दिल्ली–नैनीताल हाईवे संख्या-87 पर पहाड़ी गेट चौराहे के पास का है। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में होजरी गोदाम में लगी भीषण आग, 12 घंटे से आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड सहारनपुर में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक होजरी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। हालात को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की 8 से 10 दमकल गाड़ियां 12 घंटे से आग बुझाने में जुटी हैं। पानी की 200 गाड़ियां अब तक लग चुकी हैं। यह हादसा जनकपुरी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई। पढ़िए पूरी खबर झांसी के होटल द क्राउन में पुलिस की RAID; 17 जुआरी अरेस्ट, 7.11 लाख रुपए कैश बरामद झांसी में शनिवार रात पुलिस ने होटल द क्राउन में छापा मरा। कमरा नंबर 103 में ताश के पतों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने यहां से गिरफ्तार किया है। उनसे 7.11 लाख रुपए कैश, 18 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद हुए है। होटल मालिक अजय यादव अभी फरार है। होटल में काफी समय से बड़े लेवल पर जुआ खिलाया जा रहा था। यहां झांसी के अलावा मध्य प्रदेश और यूपी के अन्य जिलों से भी लोग बाजी लगाने आते थे। होटल मालिक कभी नेता तो कभी पुलिस अफसर का करीबी बताकर लोगों को हड़काता भी था। पढ़िए पूरी खबर संभल में ट्रक के टायरों के बीच में फंसा बुजुर्ग; पुलिस ने 15 मिनट में निकाला, मेरठ रेफर संभल में एक साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक के टायरों के बीच फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसा शनिवार शाम 5:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में भाई को इलाज न मिलने पर युवती ने पिया शैंपू लखीमपुर के जिला अस्पताल में भाई को उचित इलाज ने मिलने पर युवती ने शैंपू पीकर जान देने की कोशिश की। लड़की ने इसका वीडियो भी बनाया। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।महेवा उदयपुर निवासी हर्षित पैर की गंभीर समस्या के कारण जिला अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने उसके ऑपरेशन की सलाह दी थी। बहन सौम्या का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए उससे 4000 रुपए की मांग की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण युवती यह राशि नहीं दे पाई। आरोप डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की। परेशान होकर सौम्या ने शैंपू पी लिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *