मुरादाबाद में दो गुटों में चले लात – घूंसे:युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश

मुरादाबाद में सरेराह दो गुटों में मारपीट की एक घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में कैद घटना में देखा जा सकता है कि, दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया ,उसके बाद दोनों गुटों में लात – घूंसे चलने लगे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही एक युवक कियोस्क बोर्ड से हमला करता दिखाई दे रहा है l मारपीट का वायरल वीडियो मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला करूला जाहिदनगर गली नम्बर 6 का बताया जा रहा है l वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना कटघर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। मुरादाबाद पुलिस के अनुसार, इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *