हिमाचल CM का धर्मशाला को नहीं उड़ पाया हेलिकॉप्टर:खराब मौसम बना बाधा, शीतकालीन प्रवास पर 10 दिन के लिए कांगड़ा जाने का कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज शिमला से धर्मशाला के शीतकालीन प्रवास पर जाने का कार्यक्रम है। मगर दोपहर बाद 3.30 बजे तक शिमला धर्मशाला नहीं जा पाए, क्योंकि प्रदेश में आज सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। इससे CM का हेलिकॉप्टर धर्मशाला के लिए नहीं उड़ पाया है। सीएम सुक्खू इसे देखते हुए गुरुवार दोपहर बाद तक सचिवालय में ही फाइलें निपटाते रहे। अब मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इसकी संभावना कम नजर आ रही है। सूचना के अनुसार, सीएम यदि आज नहीं जा पाए तो कल सुबह के समय वह हेलिकॉप्टर से धर्मशाला पहुंचेंगे और अगले 9 दिन तक धर्मशाला से ही सरकार चलाएंगे। शीतकालीन प्रवास पर जा रहे मुख्यमंत्री बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा जिला के धर्मशाला जा रहे हैं। प्रदेश में यह परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 90 के दशक में शुरू की थी, ताकि प्रदेश के निचले क्षेत्रों की जनता के काम निकल सके और मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का समाधान कर सके। कांगड़ा में जनता दरबार लगाएंगे CM कांगड़ा जिला के दौरे के दौरान सीएम सुक्खू क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास विकास कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वह एक दिन मनाली भी जाएंगे। 25 जनवरी तक सीएम कांगड़ा जिला के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता का दरबार भी लगाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *