रणथंभौर में फिर हुई टेरेटोरियल फाइट:बाघिन रिद्धी व उसकी बेटी इलाके के लिए आमने-सामने हुई; मां-बेटी हुई घायल

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन रिद्धी और उसकी बेटी के बीच इलाके के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली। जिसमें मां बेटी घायल हो गई। सुचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई और बाघिन और उसकी बेटी की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। इलाके के लिए भिड़ी मां बेटी जानकारी के अनुसार बाघिन‌ टी-124 रिद्धी और उसकी बेटी 2504 लेक एरिया की रानी बनने के लिए एक बार फिर से आमने सामने हुई। जिसमें मां बेटी घायल हो गई। टेरोटोरियल फाइट के बाद मां रिद्धि के पैर में चोट आई है। जिससे वह लंगड़ाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं बेटी के कान पर गहरा घाव है। इसकी सूचना के बाद आरओपीटी अश्विनी प्रताप सिंह व रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ सीपी मीणा रविवार शाम को जोन नंबर तीन में पहुंचे। जिसके बाद बाघिन और उसकी बेटी का आब्जर्वेशन किया जा रहा है। वन विभाग फोटोग्राफ के आधार आब्जर्वेशन से बाघिन व उसकी बेटी कितनी घायल पता लगाएगा। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से बाघिन रिद्धि की बेटी इलाके पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए मां पर हमलावर होती हुई दिखी है। जिसके चलते दोनों के कई बार फाइट भी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *