भोपाल के 90 साल के मौसम के इतिहास में यह सबसे सर्द दिसंबर रहा। बीते 28 दिन में से 27 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह लंबी और तीव्र शीतलहर शहर के लिए असामान्य थी। रविवार को भी न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यह 4.6 डिग्री था। प्रदेश में सबसे सर्द शहर मंदसौर रहा, जहां पारा 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच जिलों में पाला भी पड़ा। इन जिलों में मंदसौर, शहडोल, शाजापुर, रीवा और नर्मदापुरम शामिल हैं। आगे क्या: 48 घंटे के भीतर ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इन 4 फैक्टर से सर्द हुआ मौसम


