डूंगरपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा गुरुवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहल माता पहुंचे। विधायक गणेश घोगरा ने करहल माता मंदिर परिसर में विधायक मद की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन अब भले ही उनकी सरकार नहीं है, लेकिन वे हमेशा लोगों के साथ रहेंगे। करहल ग्राम पंचायत के करहला माता मंदिर में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक गणेश घोगरा ने विधायक विकास मद से 10 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। बिछीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षांत पाटीदार, उपाध्यक्ष रामलाल पंडवाला, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, करहल सरपंच शंकरलाल अहारी सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने लोगों की समस्याओं से जुड़े हर काम को पूरा करवाया है, लेकिन अब कांग्रेस की सरकार भले ही नहीं है, लेकिन उनके विधायक रहते लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।


