आदमी को उड़ाकर केबिन में घुसी कार, VIDEO:नौसिखिए ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर; भीलवाड़ा के कोटड़ी में हादसा

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके के श्माम मंदिर के बाहर 15 जनवरी की दोपहर 1.30 के करीब हादसा हो गया। यहां मुहूर्त पूजा के लिए आई ईको वैन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक बाल-बाल बचा। मंदिर के सामने खुले परिसर में खड़ी कार अनाकर आदमी को उड़ाते हुए केबिन में जा घुसी। जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को नई ईको वैन का मालिक पूजा कराने के लिए गाड़ी को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोटड़ी श्याम मंदिर पहुंचा था। कार को मंदिर के गेट के पास खुले परिसर में कड़ा कर दिया था। वैन की मुहूर्त पूजा का इंतजार किया जा रहा था। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया इस दौरान कार में बैठे ड्राइवर ने ब्रेक लगाने के स्थान पर एक्सीलेटर को दबा दिया। ऐसे में कार अचानक दौड़ पड़ी। कार के सामने सफेद पैंट पहने एक युवक खड़ा था। युवक को उड़ाते हुए कार ने राइट टर्न लिया और केबिन में ठुक गई। कार की चपेट में वाटर कूलर भी आ गया। हालांकि हादसे के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *