राहुल चाहर बोले-भरतपुर के खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे:जिला क्रिकेट संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह; रवि विश्नोई भी रहे मौजूद

भरतपुर में गुरुवार को जिला क्रिकेट संघ की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी राहुल चाहर और रवि विश्नोई मौजूद रहे। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम भी यहां उपस्थित रहे। इस दौरान 25 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान राहुल चाहर ने कहा- मुझे यहां आकर काफी ख़ुशी हुई। पहले भरतपुर से इतने खिलाड़ी मैच नहीं खेलते थे। अब भरतपुर के खिलाड़ी रणजी ट्राफी और इंडिया लेवल पर अंडर-19 खेल रहे हैं। साथ ही डिस्ट्रिक की टीमें भी खेल रही हैं। इसका मतलब ग्रास रूट लेवल पर काम हुआ है। भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बहुत अच्छा काम किया है। वह मेरे साथ भी खेले हैं। क्योंकि ग्रास रूट लेवल पर जब आप अच्छा काम करते हो तो सभी टीमें अच्छा परफॉर्म करती हैं। सामान्यतः 1 या 2 प्लेयर अपनी मेहनत करके भी खेल सकते हैं। जब सारी टीम अच्छा परफॉर्म करती हैं तो इसका मतलब अच्छा काम हो रहा है। रवि विश्नोई बोले- खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जा रहा रवि विश्नोई ने कहा- भरतपुर के खिलाफ हर लेवल पर अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ अच्छा काम कर रही है। कुछ प्लेयर अपनी मेहनत से खेल जाते हैं। सभी खिलाड़ी जब अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं तो उसका मतलब खिलाड़ियों पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *