खटीक समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री का बड़ा-बयान:वीरेंद्र कुमार बोले- राजस्थान बने खटीक समाज का केंद्र; मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत

अखिल भारतीय खटीक समाज रजिस्टर्ड समिति की ओर से आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने समाज के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बातें रखीं। कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दिनेश खटीक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रीय संत दुर्बल नाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल चंदेल ने सभी अतिथियों का परंपरागत स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा- समाज में शिक्षा के कारण बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने खटीक समाज के युवाओं द्वारा आईपीएस और आईएएस जैसे उच्च पदों पर पहुंचने की सराहना की। मंत्री ने विशेष रूप से राजस्थान को खटीक समाज का केंद्र बताते हुए सभी संगठनों को एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह में यूपी से विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व विधायक बंसीलाल खटीक, वेदप्रकाश सोलंकी और रमेश खींची जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मंत्री ने बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने और उन्हें उचित मंच देने की भी बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *