जोधपुर ग्रामीण में बदले थाना अधिकारी:SP राममूर्ति जोशी ने जारी किए आदेश, बाहर की रेंज से आए 4 निरीक्षक को भी मिली पोस्टिंग

जोधपुर ग्रामीण के थानों में थाना अधिकारी बदल दिए गए हैं। इसको लेकर एसपी राममूर्ति जोशी ने का आदेश जारी कर जगहों पर थाना अधिकारी बदल दिए हैं। इनमें से चार जगहों पर अन्य रेंज से आए पुलिस निरीक्षक को लगाया गया है। जबकि तीन जगहों पर उपनिरीक्षक को लगाया गया है। इन थानों में हुए ट्रांसफर जारी आदेश के तहत सुरेश सारण को आसोप थाने से बोरुंदा थानाधिकारी, अमीलाल को पीपाड़ शहर से थाना अधिकारी पुलिस थाना आसोप, लाखाराम को खेड़ापा थाने से पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण, भंवरलाल सिरवी को पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण से थाना अधिकारी पुलिस थाना खेड़ापा, मूल सिंह भाटी को बिलाड़ा थाने से बालेसर सवाई सिंह को बिलाड़ा थानाधिकारी लगाया गया है। चुन्नीलाल को पीपाड़ शहर थाने से जोधपुर पुलिस लाइन, श्याम राज को थाना अधिकारी पीपाड़ शह, जोधपुर आयुक्तालय से आए राजेंद्र चौधरी को थाना अधिकारी पुलिस थाना ओसियां, मांगीलाल बिश्नोई को पुलिस थाना भोपालगढ़ और बुद्धाराम को संचित निरीक्षक पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण लगाया गया है। वहीं SI नरपत दान को बालेसर थाने से बिलाड़ा थाने, जसराज को पीपाड़ शहर और ललित किशोर को पुलिस लाइन से बिलाड़ा थाने में लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *