अशोकनगर शहर में सोमवार यानी आज 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र पर RDSS योजना के तहत केबल क्षमतावृद्धि और प्रतिस्थापन का कार्य करेगी। यह काम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस काम के कारण विदिशा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली प्रदाय प्रभावित होगा। इनमें पूजा डेयरी, बोहरे कॉलोनी, आजाद मोहल्ला, नगर पालिका के पीछे का क्षेत्र, आजाद पैलेस, संजय स्टेडियम और पुराना बस स्टैंड सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद या चालू करने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई है।


