हरदा में शनिवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित जिला स्तरीय अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतिम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े सामान्य ज्ञान, धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकों के लेखक, प्राचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और दोहों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय टिमरनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, हरदा डिग्री महाविद्यालय ने दूसरा और शासकीय आदर्श महाविद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन विधा प्रभारी मनीष परसाई ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य वीके विछोतिया ने विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित इस छः दिवसीय कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रमुख अतिथियों में प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिकरवार, डॉ संगीता बिले, डॉ राकेश परस्ते, डॉ धीरा शाह, डॉ दीपिका सेठे, डॉ निर्मला डोंगरे, डॉ सीपी गुप्ता, डॉ धर्मेंद्र कोरी, डॉ कैलाश सोलंकी, डॉ रवि व्यास और डॉ लोकेंद्र पाटीदार शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के परिणाम- भाषण प्रतियोगिता प्रथम- प्रीतम सेठी
द्वितीय- कशिश यादव
तृतीय- अभिषेक धुर्वे निबंध प्रतियोगिता प्रथम- वीनस निमारे
द्वितीय- मुस्कान अमकरे पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम- आकांक्षा डाले (हरदा डिग्री कॉलेज)
द्वितीय- प्रिया धोत्रे (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस)
तृतीय- नेहा सान्गुले (शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी) समूह लोकनृत्य प्रथम- साधना धुर्वे का समूह (शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी)
द्वितीय- लेदाराम का समूह (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस)
तृतीय- दुर्गेश टेकाम का समूह (शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा) एकल लोकनृत्य प्रथम- लेदाराम (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस)
द्वितीय- पायल इवने (शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी) समूह लोकगीत प्रथम- रेशमा मालवीय का समूह (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस)
द्वितीय- हर्षिता मोरगे का समूह (शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी) एकल लोकगीत प्रथम- हर्षिता मोरगे (शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी)
द्वितीय- रेशमा मालवीय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस)
तृतीय- दुर्गेश टेकाम (शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा) प्रश्न मंच प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान- रिषिका किरार की टीम (शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी)
द्वितीय स्थान- हर्षित अग्रवाल की टीम (हरदा डिग्री कॉलेज)
तृतीय स्थान- पलक की टीम (शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा)


