बोकारो | आश्रम रत्न से सम्मानित चास के समाजसेवी डॉ. रतन केजरीवाल के स्वास्थ्य लाभ के लिए रविवार को सोलागीडीह स्थित वृद्ध आश्रम में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. केजरीवाल ब्रेन स्ट्रोक के कारण रांची में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। हवन कार्यक्रम सदर बाजार दुर्गा मंदिर के आचार्य पंडित अशोक पांडे के सानिध्य में संपन्न हुआ। आश्रम परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ परमेश्वर से डॉ. केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मौके पर संस्थापक अंजनी रूपक, महासचिव प्रताप नारायण लाल, शशि शेखर, माया, दिपाली, रेखा, रंजीत आदि शामिल थे।


