परसुखेड़ी के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:दो लोग घायल, एक गंभीर हालत में उज्जैन रेफर

आगर मालवा में आज देर शाम परसुखेड़ी के पास बाइक से जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला हॉस्पिटल स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह ने शनिवार रात 8:00 बजे बताया कि आगर कानड़ मार्ग पर हादसा हुआ है। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में ये हुए घायल घायलों में उमराव पिता बलवंत सिंह राजपूत और राहुल पिता अमर सिंह मेघवाल निवासी राजीव गांधी कॉलोनी शामिल हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने के कारण उमराव राजपूत को उज्जैन रेफर किया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *