तेज रफ्तार कार डंपर में घुसी; तीन दोस्तों की मौत:तीन घायल, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे; सीट काटकर निकाले गए शव

विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में मेलुआ चौराहे के पास रविवार देर रात डेढ़ बजे एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए विदिशा जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, कुरवाई के रहन वाले तन्मय शर्मा का जन्मदिन था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ मेलुआ चौराहे के पास शिवशंकर ढाबे पर पार्टी मनाने गए थे। पार्टी के बाद रात करीब डेढ़ बजे सभी युवक कार से कुरवाई लौट रहे थे। कार डंपर में पीछे से जा टकराई रास्ते में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा डंपर के पिछले हिस्से में फंस गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सीट काटकर शव बाहर निकाला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। सीटें काटकर शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में 21 वर्षीय अंकित साहू, 19 वर्षीय तन्मय शर्मा और 30 वर्षीय जगदीश साहू की मौत हो गई। जगदीश साहू कार चला रहे थे, अंकित साहू आगे की सीट पर और तन्मय शर्मा बीच की सीट पर बैठे थे। तीन युवक घायस, जिला अस्पताल में भर्ती इस दुर्घटना में जगदीश गॉड, मोंटी अहिरवार और तन्मय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले कुरवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुरवाई थाना के एसआई शैलेंद्र नायक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सड़क पर खड़ा डंपर और तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *