मंडला जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, जब सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। कान्हा नेशनल पार्क के कान्हा रेंज में भी पारा 5.8 डिग्री पर रहा। सोमवार सुबह पूरे जिले में कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। नदी और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे की सघनता अधिक रही, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। माहिष्मती घाट स्थित पुल पूरी तरह कोहरे के आगोश में समा गया। हालांकि, सुबह करीब 9 बजे धूप निकलने के बाद कोहरा छंटने लगा। कड़ाके की ठंड के बावजूद, सफारी का आनंद ले रहे के लिए पर्यटक कान्हा नेशनल पार्क के अन्य क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। भिलवानी में 6.8 डिग्री, किसली में 7.9 डिग्री, सूपखार में 6.4 डिग्री, मुक्की में 8.6 डिग्री और फेन अभ्यारण्य के बम्हनी मट्टा में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद, बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। रविवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर चली हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का अनुभव हुआ। आगामी दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 213 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं। 30 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। मध्य प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जिले में बीते 8 दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान


