पाली के हॉस्पिटल में महिला के बैग से रुपए चोरी:CCTV फुटेज में एक महिला बैग से पर्स निकालती आई नजर

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में एक महिला के बैग से 10 हजार रुपए और सोने की एक बाली चोरी होने की घटना सामने आई। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक महिला हैंड बैग से चोरी करने नजर आ रही है। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन निवासी डूंगरसिंह ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय भाभी सोनिया कंवर पत्नी उम्मेद सिंह को कमर और पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे भाई उन्हें 26 दिसम्बर को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए थे। जांच के बाद डॉक्टर ने कमर की सीटी स्केन लिखी। दोपहर करीब सवा 12 बजे उनकी भाभी सीटी स्केन करवाने के लिए लाइन में खड़ी थी। इस दौरान आधार कार्ड मांगने पर उन्होंने अपने हैंड बैग खोला और आधार कार्ड बताया। लेकिन हैंड बैग की चैन वापस लगाना भूल गई। पीछे खड़ी महिला ने दिया वारदात को अंजाम
सोनिया कंवर के पीछे एक महिला खड़ी थी। उसने इसका फायदा उठाया और उनके हेंड बैग में रखा पर्स चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपए और बच्चे के कान की सोने की एक बाली थी। जिसे बदलवाने के लिए वे अपने साथ लेकर आए थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने वह लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख तो एक महिला हेंड बैग से चोरी करते नजर आ रही थी। उसके साथ एक बच्चा भी था। पीड़ित का आरोप है कि घटना को लेकर उन्होंने हॉस्पिटल चौकी में रिपोर्ट दी लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और अभी तक आरोपी महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *