भोजशाला में रविवार को जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर गिरि महाराज दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने धारेश्वर मंदिर के सामने महाराजा भोज स्मृति बसंतोत्सव समिति के संवाद केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया। फिर बसंत पंचमी पर होने वाले पाँच दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा की। साथ ही संकल्प लिया कि इस बार बसंत पंचमी पर माँ की अखंड पूजा होगी। वहीं, संरक्षक अशोक जैन ने कहा कि बसंत पंचमी पर इस बार भोजशाला को किसी भी स्थिति में खाली नहीं किया जाएगा। बता दें, बसंत पंचमी 23 जनवरी, शुक्रवार को आ रही है। उत्सव में ये कार्यक्रम होंगे भोजशाला में बसंत उत्सव के तहत पाँच दिवसीय कार्यक्रम में 23 जनवरी को सुबह 7 बजे सरस्वती यज्ञ की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे घोड़ा चौपाटी से माँ वाग्देवी की शोभायात्रा की शुरुआत होगी। दोपहर 12:15 बजे धर्मसभा होगी। इसमें मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विहिप आलोक कुमार व संयोजक सनातनी अखाड़ा स्वामी स्वदेशानंद गिरि महाराज होंगे। 24 जनवरी को मातृशक्ति सम्मेलन होगा। 25 जनवरी को खाटू श्याम भजन संध्या होगी। 26 जनवरी को कवि सम्मेलन होगा। 27 जनवरी को कन्या भोज के साथ समापन होगा।


