कटनी में पीछे से ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर:कोहरे से विजिबिलीटी लगभग शून्य रही; हाईवे पर हैडलाइट जलाकर चले वाहन चालक

कटनी जिले में मौसम में आया बदलाव गया है। रविवार रात से शुरू हुआ बदलाव सोमवार सुबह तक घने कोहरे में बदल गया। इस घने कोहरे के कारण कटनी शहर सहित जिले भर के नेशनल हाईवे पर जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार सुबह करीब 9 बजे तक पूरा शहर और नेशनल हाईवे सफेद चादर से ढका रहा। विजिबिलीटी लगभग शून्य होने के कारण परिवहन पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों के पहिए थम गए, और ड्राइवरों को सुरक्षित स्थान देखकर अपने वाहन खड़े करने पड़े। छोटे वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। भीषण टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह करीब 8 बजे नेशनल हाईवे- 45 पर एक सड़क हादसा हुआ। बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला ग्राम के पास सड़क किनारे खड़े एक लोडर ट्रक से पीछे से आ रहा ट्रक क्रमांक MP09ZN6939 टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक को केवल मामूली चोटें आई। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी, जिसे ग्रामीणों और अन्य चालकों की मदद से सामान्य किया गया। अचानक ठंड बढ़ी, जनजीवन प्रभावित तापमान में अचानक आई गिरावट ने स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और काम पर निकलने वाले लोग घने कोहरे और ठंड के बीच ठिठुरते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में भी स्थिति ऐसी ही रही, जहाँ कोहरे के कारण खेतों में काम करना और आवाजाही करना चुनौतीपूर्ण बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *