इंदौर में अबैकस कौशल विकास स्कूल का उद्घाटन:अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा गर्ग ने कहा- गणित को नए नजरिए से देख सकेंगे बच्चे

बच्चों में कौशल विकास एवं गणित निपुणता में देश की बहुचर्चित SIP अबैकस स्कूल का उषा नगर में शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पूजा गर्ग ने बच्चों के कौशल विकास पर अभिभावकों को एक प्रेरणात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल बच्चों में गणित को नया नजरिया देगा। कार्यक्रम में उषा नगर इलाके के गणमान्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के सान्निध्य के साथ-साथ अबेकस के प्रांत प्रमुख प्रदीप शेन्द्र और नागपुर केंद्र के श्रवण कुमार एवं संतोष जी की विशेष उपस्थिति रही। पूजा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर स्थानीय अतिथियों ने स्कूल संचालिका रुचिका बाहेती की प्रशंसा की। 15 दिसंबर से उषा नगर में लक्ष्मी मंदिर के पास अबेकस स्कूल का शुभारंभ हो जाएगा। 16 दिसंबर से निरंतर कक्षा में गणित और संबंधित कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 6 से 12 वर्ष उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं और इस अवसर को ज्ञान में परिवर्तित कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *