नकाबपोश चोरों ने माजीसा मंदिर के ताले तोड़ चुराए आभूषण:20 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

नकाबपोश तीन चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर 20 तोला सोना और कैश रुपए चुरा कर ले गए। सुबह जब लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने मंदिर ट्रस्टी को सूचना दी। घटना बाड़मेर जिले के गडरारोड सर्किल माजीसा मंदिर बीती रात की है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के एसआई गोविंदराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौका मुआयना कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलग-अलग टीमें बनाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इधर मंदिर में चोरी के बाद लोगों में आक्रोश है। बाड़मेर एएसपी नीतेश आर्य, पूर्व विधायक मेवाराम जैन मौके पर पहुंचे। लोगों से वार्ता कर समझाइश कर रहे है। दरअसल, माजीसा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव इसी साल हुआ था। मंदिर का निर्माण ट्रस्टियों ने करवाया था। मंदिर के ताले लगे हुए थे। रात को तीन नकाबपोश चोर मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इन्होंने पहले मंदिर में परिसर में घूम कर पूरी तरीके से चैक किया। फिर इसके बाद मंदिर का सेंटर लॉक तोड़कर सोने की आड़ चुरा कर ले गया। चोरी मंदिर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। मंदिर ट्रस्टी अशोक भूणिया ने बताया- जूना किराडू मार्ग महावीर स्वामी के मंदिर के पास माजीसा मंदिर में आधी रात बाद तीन चोर सरिए से मंदिर के ताले तोड़कर अंदर आते है। पहले पूरे मंदिर में घूमकर देखते है। रात को तीन बजे सेंटर लॉक तोड़ा है। अंदर 20 तोले की आड़ माताजी की थी। वो चोरी हुई है। छोटे-मोटे गहने और भी चुरा कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में सबकुछ कैद हो गया। मंदिर के मैन गेट, साइड के गेट के ताले तोड़े है। मूल भंडारे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। तीन गेट में दो गेट के ताले तोड़ दिए है। पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। इस इलाके में पांचवी-छठी बार चोरियां हुई है। चोरों के हाथों में सरिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *