सोशल मीडिया पर शेयर किया था वीडियो:दुष्कर्म से पलटी पीड़िता, छेड़खानी के आरोप में पार्षद पति गिरफ्तार

सतना सतना के रामपुरबघेलान थाना क्षेत्र में महिला को धमकाने और ब्लैकमेल करने के मामले में पार्षद पति अशोक सिंह (53) को रविवार को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि छह महीने पहले अशोक सिंह ने चाकू की नोक पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, इसलिए आरोपी को छेड़खानी, अश्लील इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी के खिलाफ दसवीं एफआईआर है। रामपुरबघेलान की भाजपा पार्षद के पति अशोक सिंह के खिलाफ पहले से नौ मामले दर्ज हैं, जिनमें बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी के मामले शामिल हैं। अप्रैल 2024 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने जिलाबदर की सिफारिश की थी, जिसे जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने बाउंड ओवर में बदल दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *