लुधियाना के होटल में युवक ने खुद को गोली मारी:शादी से पहले सुसाइड किया, रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी

पंजाब के लुधियाना में युवक ने शादी से पहले लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश होटल के कमरे में मिली। उसकी 16 जनवरी को शादी होने वाली थी। शुरुआती जांच के मुताबिक वह रायकोट में बरनाला चौक के पास स्थित सिमर होटल में ठहरा हुआ था। जहां सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद दोस्तों को घर छोड़कर फिर होटल लौट आया। सोमवार सुबह उसने गोली मारी और उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक कमल के दोस्तों ने बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था। वह अक्सर भावुक हो जाता था और रो पड़ता था। इसके अलावा अपने बढ़ते वजन को लेकर भी वह तनाव में रहता था और इलाज को लेकर दोस्तों से बातचीत करता रहता था। सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी प्रभारी गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना वाले कमरे को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *