गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 7 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू:बैडमिंटन में अविह और प्रतिभा बने विजेता, 27 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

झालावाड़ स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 16 से 23 जनवरी तक चलने वाले 7 दिवसीय खेल सप्ताह का भव्य आगाज हुआ। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर फूल सिंह गुर्जर ने खेल सप्ताह का विधिवत उद्घाटन किया। पहले दिन आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 27 प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। छात्र वर्ग में 20 खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में अविह मीणा ने बाजी मारी। वहीं, छात्रा वर्ग में 7 प्रतिभागियों के बीच प्रतिभा कंवर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कमलेश कुमार वर्मा ने पुरुष वर्ग और सुश्री हर्षा जायसवाल ने महिला वर्ग में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल गुर्जर ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल जीवन का अपरिहार्य हिस्सा हैं। खेल अधिकारी मनीष सिंह चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं से आगामी दिनों में होने वाली खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर के महत्व को भी रेखांकित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *