पटवार संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी:आज से सभी सामूहिक अवकाश पर, कई काम हो रहे प्रभावित

राजस्थान पटवार संघ की ओर से गिरदावरी ऐप में आवश्यक संशोधन और अन्य मांगों को लेकर शुरू किया गया गिरदावरी कार्य का बहिष्कार जारी है। संघ की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अब आंदोलन तेज हो गया है। 13 जनवरी से पटवारियों ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जैसलमेर कलेक्टर ऑफिस के बाहर भी पटवारियों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को जारी है। जिलाध्यक्ष अशोक दान चारण के नेतृत्व में तीसरे दिन जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पटवारियों का धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तीसरे दिन धरना जारी
धरने के दौरान पटवारियों ने घोषणा की कि 16 जनवरी से सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा 20 जनवरी को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर पटवारियों द्वारा रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज करेंगे। धरने के दौरान पटवारियों ने अपने सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप्स से भी बाहर निकलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन से संवाद तभी संभव है जब उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व रिकॉर्ड संबंधी कार्य, कृषि योजनाएं व खाद्य सुरक्षा योजनाओं के काम अटक गए हैं। ये काम हो रहे प्रभावित
पटवारियों की हड़ताल के चलते नामातंरकरण, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास, सीमा ज्ञान, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण, राजस्व वसूली, पत्थरगढ़ी, नक्शा तरमीम, भूमि विभाजन, भूमि आवंटन, प्रमाण पत्रों की जांच, कृषि गणना, राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि, जनसुनवाई, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अतिक्रमण निस्तारण, पेंशन प्रकरणों की जांच, खाद्य सुरक्षा आवेदन जांच एवं भौतिक सत्यापन संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *