जयपुर में महिला एवं बाल विकास निदेशालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 9वें दिन भी जारी है। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत के बैनर तले प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन का आयोजन किया। इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में उनका नियमितीकरण और वेतन में बढ़ोतरी शामिल है। संघ की मांग है कि कार्यकर्ताओं को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाए। इसके तहत दो वर्ष तक की सेवा वाले अर्धकुशल कर्मियों को 22,568 रुपये, दो से पांच वर्ष की सेवा वाले कुशल कर्मियों को 24,804 रुपये और पांच से दस वर्ष की सेवा वाले उच्च कुशल कर्मियों को 26,910 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल की महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त होने की संभावना है। आंगनबाड़ी कर्मियों की मुख्य मांगे


