मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण टला:आज आने वाले थे CM, शेड्यूल जारी नहीं हुआ; 25 करोड़ से संवर रहा परिसर

मंदसौर शहर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ‘पशुपतिनाथ लोक’ का लोकार्पण फिलहाल टल गया है। चर्चा थी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 दिसंबर यानी आज इसका लोकार्पण करेंगे, लेकिन रविवार देर रात तक उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ। ऐसे में सीएम का दौरा नहीं हो सका है। अधूरे काम निपटाने में जुटी टीम सीएम के संभावित आगमन की चर्चाओं के बीच परिसर में शेष बचे अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। परिसर की फर्श की विशेष सफाई कराई जा रही है। जिन जगहों पर फर्श का कार्य अधूरा था, वहां आवश्यक सामग्री मंगाकर उसे पूरा किया जा रहा है, ताकि लोकार्पण के समय परिसर स्वच्छ और आकर्षक दिखाई दे। प्रवेश द्वार को दिया जा रहा अंतिम रूप पशुपतिनाथ लोक का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। फिलहाल प्रवेश द्वार पर लगे पत्थरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रमिक पत्थरों की सेटिंग, फिनिशिंग और मजबूती के काम में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रवेश द्वार से जुड़ा कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *