अशोकनगर में 62 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ाया:क्रूर तरीके से दो हिस्सों में ठूंस-ठूंस कर भरा था, ड्राइवर और क्लीनर फरार

अशोकनगर जिले में पुलिस ने रविवार रात एक ट्रक से 62 भैंसों को छुड़ाया। ये भैंसें तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं और ट्रक में उन्हें खराब हालत में ठूंसकर भरा गया था। यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन की गई है। इससे एक दिन पहले बहादुरपुर पुलिस ने भी एक ट्रक से 26 भैंसें पकड़ी थीं। ट्रक में दो अलग-अलग हिस्से बनाए गए थे, जिनमें भैंसों को उनके गले और पैरों में रस्सियों से कसकर बांधा गया था। सभी भैंसों को वर्तमान में थाने के पास एक मैदान में रखा गया है। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर फरार थाना प्रभारी धर्मेश दांगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम चंदेरी-मुंगावली रोड पर अर्रोन स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंची और ट्रक को रोका। पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक और क्लीनर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक (क्रमांक MP09HH5280) को जब्त कर लिया है और पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी धर्मेश दांगी ने बताया कि ट्रक मालिक को बुलाया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि भैंसें कहां से भरी गई थीं और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *