उदयपुर में टूरिस्ट की भीड़, होटल-रिसोर्ट्स पैक:एंट्री को लेकर लंबी वेटिंग, शहर भर में ट्रॉफिक जाम; विंटर वेकेशन और न्यू ईयर इंजॉय कर पहुंचे पर्यटक

उदयपुर में विंटर वेकेशन में टूरिस्ट सीजन पीक पर है। 25 दिसंबर के बाद से शहर की सभी होटल-रिसोर्ट्स पूरी तरह फुल चल रहे है। प्रमुख टूरिस्ट पॉइंट्स पर घंटों की वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। सिटी पैलेस, करणी माता रोप वे, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ और शिल्पग्राम समेत हर जगह टूरिस्ट की भीड़ है। सभी ट्रॉफिक जाम के साथ ओल्ड सिटी के हाल ज्यादा खराब है, हर तरफ पार्किंग से व्यवस्था बेहाल है। माना जा रहा है कि 4 जनवरी तक उदयपुर में यही हाल रहेगा। उधर शिल्पग्राम महोत्सव के लास्ट 2 दिन होने से वहां भी हाउसफुल की स्थिति है। विंटर वेकेशन और न्यू ईयर इंजॉय करने के मकसद से देशभर से आए टूरिस्ट उदयपुर में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *