नर्मदापुरम में युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका:पहले मारपीट, फिर बाइक पर बैठाकर ले गए; प्रेम-प्रसंग की आशंका

नर्मदापुरम के माखननगर में 21 साल के युवक की हत्या कर शव को सूखे कुएं में फेंक दिया गया। यह घटना रविवार रात लगभग 9.30 बजे हुई। शव रात 3 बजे माखननगर से पांच किलोमीटर दूर गुज्जरवाड़ा स्थित श्मशान घाट के पास पाया गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मृतक संजय पिता काशीराम कहार (21) सिलारी कालोनी माखननगर का निवासी था। हत्या के आरोपियों में सागर कुचबंदिया और पारस कुचबंदिया (सगे भाई) और कुलदीप अहिरवार शामिल हैं। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि मृतक संजय और आरोपी आपस में दोस्त थे। मारपीट करने वाले सागर और पारस सगे भाई हैं। शराब पार्टी के बाद झगड़ा हुआ जानकारी के अनुसार, संजय दो महीने से औरंगाबाद में काम कर रहा था और पांच दिन पहले घर लौटा था। 28 दिसंबर को संजय और सागर कुचबंदिया के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें सागर ने संजय को मिलने बुलाया। गायत्री कालोनी में सभी एकत्र हुए और शराब पीने के बाद झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान तीनों आरोपियों ने संजय पर हमला किया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 टीम मौके पर सायरन बजाते हुए पहुंची। इस बीच आरोपियों ने संजय को बाइक पर लेकर गुज्जरवाड़ा स्थित मुक्तिधाम ले गए, जहां फिर मारपीट की और उसे सूखे कुएं में फेंक दिया।
40 फीट गहरे कुएं से शव निकाला शव जिस कुएं में फेंका गया वह सूखा था और करीब 40 फीट गहरा था। पुलिस ने रात 3 से 4 बजे तक कड़कड़ाती ठंड में शव को निकाला। एक युवक कुएं में उतरा और खटिया पर शव रखकर बाहर निकाला। मृतक के कपड़े फटे हुए थे और छाती, पेट व सिर में गंभीर चोटें थीं। शव रात में ही माखननगर के मर्चुरी रूम में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम हुआ। प्रेम प्रसंग की आशंका एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि मृतक संजय का आरोपियों के परिवार की एक लड़की से बातचीत करने की जानकारी मिली है। इसलिए प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *