पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाहेता घाटी गांव में एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी दो महीने पहले झगड़ा कर अपने पीहर चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोवड़ा थाने के एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पाहेता घाटी निवासी ललित परमार के रूप में हुई है। ललित की शादी एक साल पहले मोदपुर विजवा माता निवासी कंकू मसार से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। दो महीने पहले कंकू झगड़ा कर अपने पीहर चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी। पत्नी के चले जाने के बाद से ललित अवसाद में था। बीती रात ललित भोजन करने के बाद अपने कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया। आधी रात को उसके पिता ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो ललित फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना दोवड़ा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छत से टीन शेड हटाकर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *