भोपाल में कार की टक्कर से महिला की मौत:काम पर जाते समय हादसा हुआ, पुलिस ने शुरू की जांच

सुभाष नगर फाटक के पैदल काम पर जा रही महिला को महिला कार चालक ने टक्कर मार दी। महिला कार चालक एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की सुबह महिला की मौत हो गई। जबकि हादसा रविवार की शाम का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ऐशबाग पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय प्यारी बाई राजीव नगर एमपी नगर में रहती थीं। वे घरों में झाड़ू-पोंछे का काम करती थीं। रोजाना की तरह वे अपने काम के लिए अप्सरा टॉकीज इलाके के लिए निकली थीं। वे पैदल-पैदल सुभाष नगर ओवरब्रिज से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार को महिला चला रही थीं। हादसा होने के बाद कार चालक महिला ही घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंची तथा भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान प्यारी बाई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *