झाबुआ के गुरुकुल एकेडमी स्कूल में रामायण महानाट्य:छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया श्रीराम गाथा; नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

झाबुआ जिले के पेटलावद स्थित गुरूकुल एकेडमी स्कूल परिसर में रविवार को “रामायण महानाट्य” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के 634 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग और धर्म की गाथा को मंच पर प्रस्तुत किया गया। यह मंचन लगभग 171 फीट लंबे विशाल मंच पर किया गया। आयोजन में सह प्रांत कार्यवाह रघुवीर सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और हरिहर आश्रम के आचार्य डॉ. देवेंद्र शास्त्री भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय सनातन संस्कृति से जोड़ना महानाट्य की तैयारियां पिछले 20 दिनों से चल रही थीं, जिसमें स्कूल के 34 शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को अभ्यास कराया। रामायण महानाट्य का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संचार करना था। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रस्तुति भारतीय सनातन संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने का एक प्रयास रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पेरेंट्स और धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *