अशोकनगर में सट्टा किंग आजाद खान की होटल ‘आजाद पैलेस’ पर आज प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। होटल को गिराने के लिए दो जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंच गई हैं। कार्रवाई के दौरान अशोकनगर कोतवाली सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर होटल के आसपास के क्षेत्र को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। मौके पर नगर पालिका सीएमओ विनोद उन्नीतान, एसडीओपी विवेक शर्मा और कई थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। कार्रवाई शुरू करने से पहले होटल के अंदर पूरी तरह से चेकिंग की गई। इसके बाद होटल को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अशोकनगर में सट्टा किंग फार्म हाउस पर चला बुलडोजर अशोकनगर में सट्टा किंग आजाद खान के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम कोलूआ गांव स्थित उसके फार्म हाउस पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से फार्म हाउस की बाउंड्री वॉल और उससे लगी दो मंजिला इमारत को गिरा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…


